1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. CAA पर मुस्लिमों को राजनाथ सिंह ने दिया आश्वासन- आपको कोई छू भी नहीं सकता

CAA पर मुस्लिमों को राजनाथ सिंह ने दिया आश्वासन- आपको कोई छू भी नहीं सकता

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
CAA पर मुस्लिमों को राजनाथ सिंह ने दिया आश्वासन- आपको कोई छू भी नहीं सकता

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर केंद्र सरकार बार बार कह रही है कि इससे किसी को कोई नुकसान नहीं है, और ना ही मुस्लिमों की नागरिकता छिनी जाएगी। यहां तक कि केंद्र सरकार ने विपक्ष को भी यह चेताया है कि इस कानून को लेकर विपक्षी दल कितना भी जोर लगा ले लेकिन ये किसी भी हाल में वापस नहीं होगा। अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुस्लिम समुदाय को आश्वासन दिया है।

बुधवार को आदर्शनगर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राजथान सिंह ने कहा कि, वोट देना, न देना लोगों के हाथ में है लेकिन सरकार की नीयत पर शक नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ऐसी जीत नहीं चाहती जो नफरत के जरिए मिली हो।

मुस्लिमों को आश्वासन देते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि, मैं अपने मुस्लिम भाइयों को बताना चाहता हूं कि, आप मुझे वोट दें या न दें, यह फैसला आपके हाथ में है लेकिन हमारी नीयत पर शक न करें। कोई आपसे आपकी नागरिकता छीनना तो दूर, कोई उंगली से छू भी नहीं सकता। हम ऐसी जीत नहीं चाहते जो नफरत के जरिए मिली हो। अगर हम जीत भी गए तो हमें ऐसी जीत स्वीकार्य नहीं होगी। इसके आगे उन्होंने कहा कि, बीजेपी नफरत के सहारे दिल्ली में सत्ता में नहीं आना चाहती और इस प्रकार की जीत पार्टी को अस्वीकार्य होगी। इस नए कानून से वास्तविक नागरिक प्रभावित नहीं होगा।

बताते चलें कि दिल्ली के शाहीन बाग से लेकर देश के कई और राज्यों में इस कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, विपक्षीयों पर केंद्र सरकार लगातार आरोप लगा रही है कि, महिलाओं और बच्चों को ढ़ाल बनाकर राजनीति की जा रही है। यहां तक कि ज्यादातर लोगों को इस कानून के बारे में गलत बताकर प्रदर्शन में शामिल किया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...