1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राजस्थान संकट : संजय जैन अरेस्ट हुए, नहीं मिले भंवरलाल

राजस्थान संकट : संजय जैन अरेस्ट हुए, नहीं मिले भंवरलाल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राजस्थान संकट : संजय जैन अरेस्ट हुए, नहीं मिले भंवरलाल

राजस्थान में सत्‍तारूढ़ कांग्रेस के भीतर चल रही वर्चस्व की लड़ाई अब खुलकर सामने आ गई है। आपको बता दे कि एसओजी ने संजय जैन को अरेस्ट कर लिया है। ऑडियो क्लिप में वो विधायक खरीदने की बात कर रहे है।

गहलोत सरकार को गिराने के कथित षड़यंत्र वाले सोशल मीडिया पर वायरल हुए तीन ऑडियो टेप में से एक टेप में कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा, गजेंद्र सिंह और संजय जैन के बीच कथित बातचीत को लेकर इन पर राजद्रोह का मुकदमा दायर किया गया है।

इसके अलावा सचिन पायलट गुट के बागी विधायकों में शामिल भंवरलाल को पकड़ने के लिए पुलिस हरियाणा तक आई लेकिन कई घंटों तक होटल में एंट्री नहीं हुई।

आखिरकार पुलिस को होटल में जब जाने की अनुमति मिली तो वहां भंवरलाल नहीं थे। आधे घंटे छानबीन करने के बाद एसओजी की टीम खाली हाथ लौट गई।

एसओजी ने विधायकों की कथित खरीद फरोख्त और कथित ओडियो टेप रिकार्डिंग मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 124 ए (देशद्रोह) और 120 बी (षडयंत्र)के तहत शुक्रवार को दो प्राथमिकी दर्ज की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...