1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राजस्थान संकट : HC में सचिन पायलट खेमे की सुनवाई टली

राजस्थान संकट : HC में सचिन पायलट खेमे की सुनवाई टली

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राजस्थान संकट : HC में सचिन पायलट खेमे की सुनवाई टली

राजस्थान हाईकोर्ट में सचिन पायलट खेमे की याचिका पर सुनवाई टल गई है। आपको बता दे कि याचिकाकर्ताओं की तरफ से याचिका में सुधार के लिए और वक्त मांगा गया है।

विधानसभा अध्यक्ष द्वारा पायलट सहित कांग्रेस के 19 विधायकों को भेजे गए इस नोटिस पर सुनवाई की जानी थी।

दरअसल सरकार ने  कांग्रेस विधायक दल की हालिया बैठकों में शामिल नहीं होने वाले 19 विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के नोटिस जारी किए हैं।

कांग्रेस का आरोप है कि ये विधायक पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे, जिस पर उनसे जवाब मांगा गया है।

सचिन पायलट के करीबी सूत्रों का कहना है कि उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया है क्योंकि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है।

बता दें कि पिछले दिनों कांग्रेस ने सचिन पायलट को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद और उपमुख्यमंत्री पद से हटा दिया था और साथ ही उनके खेमे के दो मंत्री को भी पद से हटा दिया गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...