1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. रेलवे का बड़ा दावा : बुलेट ट्रैन तय समय पर ही चलेगी

रेलवे का बड़ा दावा : बुलेट ट्रैन तय समय पर ही चलेगी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रेलवे का बड़ा दावा : बुलेट ट्रैन तय समय पर ही चलेगी

पीएम नरेंद्र मोदी के सबसे बड़े सपने बुलेट ट्रैन को लेकर रेल मंत्रालय ने एक अहम बयान दिया है। आपको बता दे, अहमदाबाद से मुंबई हाई स्पीड रेल कॉरिडोर प्रॉजेक्ट के लिए अब तक कुल 60% ज़मीन का अधिग्रहण हुआ है।

इसमें 37% ज़मीन अधिग्रहण गुजरात में हुआ है जबकि 23% ज़मीन अधिग्रहण महाराष्ट्र में हुआ है और इस बात की जानकारी खुद रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने दी है।

महाराष्ट्र के कई ऐसे इलाक़े हैं जहां बुलेट ट्रेन के लिए ज़मीन अधिग्रहीत करने में अभी बोर्ड को दिक्क्त आ रही है लेकिन उम्मीद है की सब जल्द हो जाएगा।

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव के अनुसार बुलेट ट्रेन को शुरू करने के प्रस्तावित समय को अभी तक बढ़ाया नहीं गया है।

ज्ञात हो, बुलेट ट्रेन 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से दौड़ेगी। अहमदाबाद से मुंबई तक के सफ़र में क़रीब 2 घंटे 7 मिनट का वक्त लगेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...