1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी की वीडियो पॉलिटिक्स : वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

राहुल गांधी की वीडियो पॉलिटिक्स : वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राहुल गांधी की वीडियो पॉलिटिक्स : वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

कुछ दिनों पहले राहुल गांधी ने कहा था कि मीडिया के एक बड़े हिस्से पर फासीवादी ताकतों का कब्ज़ा है और वो अब खुद वीडियो के जरिए देश की जनता से संवाद करेंगे और इसी कड़ी में उन्होंने अपने एक वीडियो जारी किया है जिसमे चीन के मुद्दे पर वो सरकार को घेरते हुए नज़र आ रहे है।

उन्होंने मोदी सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि भारत की स्थिति में ऐसा क्या है जिसने चीन को आक्रामक होने का मौका दे दिया !

इस समय ऐसी क्या स्थिति है कि जिसको देखकर चीन को विश्वास हुआ कि वह भारत के खिलाफ दुस्साहस कर सकता है।

आगे उन्होंने कहा , इस बात को समझने के लिए आपको कई अलग-अलग पक्षों को समझना होगा। राहुल गांधी ने कहा कि पिछले छह सालों में ऐसा क्या हुआ ? जिसकी वजह से भारत सभी क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त व संकटग्रस्त हुआ है. उन्होंने इस वीडियो में सभी विषयों पर चर्चा की।  

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...