1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना के रिकॉर्ड मामले पर Rahul Gandhi का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला, कहा- तुगलकी लॉकडाउन लगाओ और घंटी बजाओ

कोरोना के रिकॉर्ड मामले पर Rahul Gandhi का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला, कहा- तुगलकी लॉकडाउन लगाओ और घंटी बजाओ

By: Amit ranjan 
Updated:
कोरोना के रिकॉर्ड मामले पर Rahul Gandhi का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला, कहा- तुगलकी लॉकडाउन लगाओ और घंटी बजाओ

नई दिल्ली : देश में लगातार लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर कई राज्यों ने अपने-अपने स्तर से लॉकडाउन, द ब्रेक चैन, विकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू लगाया है, जिससे इस महामारी के संक्रमण को रोका जा सकें। वहीं इस संक्रमण को लेकर उठाये गये कदमों पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा हमला किया है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि, ‘‘केंद्र सरकार की कोविड रणनीति- पहला चरण- तुगलकी लॉकडाउन लगाओ। दूसरा चरण- घंटी बजाओ। तीसरा चरण- प्रभु के गुण गाओ।’’ गौरतलब है कि पिछले साल कोरोना महामारी को लेकर केंद्र सरकार ने जहां आम लोगों से ताली-थाली बजवाई, वहीं उन्होंने लॉकडाउन भी लगाया। फिर अब जब कोरोना का दूसरा स्ट्रेन शुरू हुआ है, तो सरकार लाचार दिखाई दे रही है। जिसे लेकर एक बार फिर लॉकडाउन जैसी प्रक्रिया शुरू हो गई है।

 

वहीं इस महामारी को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोगों से अपील की, ‘‘प्यारे देशवासियों, ये हम सबके लिए बहुत संकट का समय है. हम सबके प्रियजन, परिवारजन, आस-पास के लोग कोरोना महामारी की चपेट में आ रहे हैं।’’ उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, ‘‘आप सब से निवेदन है कि मास्क लगाएं एवं कोविड सुरक्षा संबंधी सभी निर्देशों का पालन करें। सावधानी और संवेदना के साथ हमें मिलकर इस जंग को जीतना होगा।’’

 

आपको बता दें कि देश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,17,353 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,42,91,917 हो गई। इसके साथ ही, 1,185 और लोगों की मौत हो जाने से कुल मृतक संख्या भी बढ़कर 1,74,308 हो गई। बता दें कि इससे पहले बुधवार को 200,739 नए केस आए थे। वहीं पिछले साल 30 सितंबर को देश में ग्यारह सौ से ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई थी।

अगर हम कोरोना वैक्सीनेशन की बात करें तो, देश में 16 जनवरी से कोरोना टीका लगाए जाने के अभियान की शुरुआत हुई थी। 15 अप्रैल तक देशभर में 11 करोड़ 72 लाख 23 हजार 509 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं। वहीं वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था। बता दें कि 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...