दिल्ली चुनाव के बाद अब एक बार फिर से कांग्रेस एक्शन में आ गई है, राहुल गांधी ने इस बार केंद्र सरकार पर कोरोना वायरस को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया है कि इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि, कोरोना वायरस का खतरा लोगों और देश की अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर खतरा है। मुझे लगता है कि सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही है। इसपर तुरंत कार्रवाई करने की जरूरत है।
बताते चले कि हाल ही में संसद में भारत सरकार ने बयान दिया था कि सरकार कोरोना वायरस से बचने के लिए तमाम कदम उठा रही है। सरकार ने चीन से आए लोगों पर नजर रख रही है। इसके अलावा वुहान से भारत आए लोगों को सेना और आईटीबीपी केंद्रेों में रखकर उनपर नजर रखी जा रही है।
बताते चले कि, चीन के हुबेई प्रांस से दुनिया के 25 देशों में फैले जानलेवा कोरोना वायरस के कारण अबतक 1100 से ज्यादा लोगों की मौते हो चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे ग्लेबल इमर्जेंसी घोषित कर रखा है।