1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला : फैक्ट फाइंडिंग मिशन हो

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला : फैक्ट फाइंडिंग मिशन हो

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला : फैक्ट फाइंडिंग मिशन हो

गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद से ही राहुल गांधी पीएम मोदी पर हमलावर हैं। उन्होंने लगातार चीन की घुसपैठ पर अपनी बात को सही साबित करने की कोशिश की है।

दूसरी और पीएम मोदी कई बार इस चीज़ को सार्वजनिक कर चुके है की चीन ने एक इंच ज़मीन भी इस देश की नहीं ली है।

वहीं इस बार राहुल गांधी ने सरकार से एक मांग की है। उन्होंने ट्वीट के जरिए लिखा, केंद्र सरकार को भारतीय सशस्त्र बलों के अनुभवी लोगों को सुनना चाहिए और साथ ही केंद्र सरकार को उठाए गए कदमों की जानकारी लोगों को देनी चाहिए जो ये सुनिश्चित करें कि चीन के द्वारा कोई और भारतीय क्षेत्र नहीं लिया गया है।

उन्होंने आगे लिखा कि साथ ही चीन के जरिए घुसपैठ और अतिक्रमण की पहचान करने के लिए एक स्वतंत्र फैक्ट फाइंडिंग मिशन की अनुमति दें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...