भोपालः मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र (जीतू) पटवारी ने प्रदेश में खाद्य पदार्थों में तेजी से बढ़ रही मिलावट को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसे आम जनता के स्वास्थ्य पर मंडराता गंभीर संकट बताया है।
श्री पटवारी ने कहा कि यह अब कोई सामान्य शिकायत नहीं रह गई है, बल्कि लाखों लोगों के जीवन से जुड़ा बड़ा मुद्दा बन चुका है। हाल ही में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) की रिपोर्ट में 2000 से अधिक फूड सैंपल फेल पाए जाना बेहद चिंताजनक है। विशेष रूप से ग्वालियर से सामने आए लगभग 420 मामलों ने सरकार की कार्यप्रणाली और निगरानी तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह केवल ग्वालियर तक सीमित नहीं है बल्कि पूरे मध्य प्रदेश में इस तरह के मामले पाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सबसे चिंताजनक तथ्य यह है कि आम जनता द्वारा रोजाना उपयोग में लाए जाने वाले दूध, मावा, पनीर और घी जैसे डेयरी उत्पाद ही सबसे अधिक मिलावटी पाए जा रहे हैं। यह स्थिति सीधे-सीधे लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।नश्री पटवारी ने कहा कि इस प्रकार की मिलावट केवल फूड पॉइजनिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे डायबिटीज, हृदय रोग और हार्मोनल असंतुलन जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है. उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। प्रशासन की ढिलाई और राजनीतिक संरक्षण के कारण ऐसे अवैध कारोबार खुलेआम फल-फूल रहे हैं।
सरकार से सीधे सवाल:
कांग्रेस की प्रमुख मांगें:
अंत में श्री पटवारी ने कहा कि यदि सरकार इस गंभीर मुद्दे पर तत्काल ठोस कदम उठाए। उन्होंने कहा कि जनता के स्वास्थ्य से समझौता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।