1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. दतिया भाजपा कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

दतिया भाजपा कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

दतिया भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा शामिल हुए। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

By: Nivedita 
Updated:
दतिया भाजपा कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

दतिया। भारतीय जनता पार्टी के दतिया जिला कार्यालय में आयोजित कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा शामिल हुए। बैठक में संगठन की कार्यप्रणाली, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

संगठन को मजबूत बनाने पर दिया गया जोर

बैठक के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन की रीति-नीति को आगे बढ़ाने और आगामी गतिविधियों को प्रभावी तरीके से संचालित करने पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।

 

पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा, प्रभारी शैतान सिंह बघेल, राजेश झसया, राधाकांत अग्रवाल, गुरु शरण गुप्ता, नगरपालिका अध्यक्ष प्रशांत ढेंगुला, विपिन गोस्वामी, नगर परिषद बड़ौनी अध्यक्ष कमलेश अहिरवार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

बैठक में कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्पण की सराहना की गई। नेताओं ने कहा कि संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और जनता की सेवा के संकल्प को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने के लिए सभी कार्यकर्ता मिलकर काम करेंगे।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...