नई दिल्ली : देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 152वें जन्मदिन के मौके पर केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा लहराया। जिसका अनावरण उपराज्यापल आरके माथुर ने किया। आपको बता दें कि यह दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज है। इस तिरंगे झंड़े को लेह की जनस्कार पहाड़ी पर लगाया गया हैं।
जानिए कितना है ध्वज का वजन
आपको बता दें कि लद्दाख की राजधानी लेह में खादी राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण किया गया है। इस दौरान वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने तिरंगे के सम्मान में फ्लाई पास्ट किया। उद्घाटन समारोह के प्रसारक दूरदर्शन के मुताबिक इसकी लंबाई 225 फीट, चौड़ाई 150 फीट और वजन 1000 किलोग्राम है। इसे बनाने में 4500 मीटर खादी को कपड़े का इस्तेमाल हुआ है।
सेना प्रमुख नरवणे भी थे मौजूद
इस कार्यक्रम में सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे समेत सेना के अन्य शीर्ष अधिकारी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर हैं। यहां उन्होंने मौजूदा हालात के बारे में जानकारी ली। इस कार्यक्रम के बाद सेना प्रमुख ने भारत-चीन सीमा पर गतिरोध की स्थिति को लेकर कहा कि पिछले 6 महीनों स्थिति सामान्य रही है। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में चीन के साथ 13वें दौर की वार्ता होगी। उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच आम सहमति बने।
It is a moment of great pride for 🇮🇳 that on Gandhi ji’s Jayanti, the world’s largest Khadi Tiranga is unveiled in Leh, Ladakh.
I salute this gesture which commemorates Bapu’s memory, promotes Indian artisans and also honours the nation.
Jai Hind, Jai Bharat! pic.twitter.com/cUQTmnujE9
— Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) October 2, 2021
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांवाडिया ने तिरंगे के इस अनावरण पर ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, ‘यह भारतीय ध्वज के लिए बहुत गर्व का क्षण है कि गांधी जी की जयंती पर लेह, लद्दाख में दुनिया के सबसे बड़े खादी तिरंगे का अनावरण किया गया है। मैं इस भाव को सलाम करता हूं जो बापू की स्मृति को याद करता है, भारतीय कारीगरों को बढ़ावा देता है और राष्ट्र का सम्मान भी करता है।
नेताओं ने दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि
कई नेताओं ने महात्मा गांधी को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर रक्षामंत्री केंद्र शासित प्रदेश लक्षदीप पहुंचे हैं। जहां वे महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।