1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. प्रियंका गांधी वाला बंगला अब बीजेपी सांसद अनिल बलूनी को दिया गया

प्रियंका गांधी वाला बंगला अब बीजेपी सांसद अनिल बलूनी को दिया गया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रियंका गांधी वाला बंगला अब बीजेपी सांसद अनिल बलूनी को दिया गया

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को आवंटित सरकारी बंगले को अब बीजेपी सांसद को दिया जाएगा। दिल्ली के 35, लोधी एस्टेट बंगले को खाली करने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका को बोल दिया गया है।

एक जुलाई को केंद्रीय शहरी एवं आवास मंत्रालय ने प्रियंका के लोधी एस्टेट स्थित टाइप 6, आवास संख्या 35 को निरस्त करने का आदेश जारी किया था।

हालांकि इस निर्णय के बाद राजनीति भी खूब हुई थी। कांग्रेस ने बीजेपी के ऊपर राजनीति करने के आरोप लगाए लेकिन बीजेपी का कहना था कि नियमों के मुताबिक वो इस बंगले में नहीं रह सकती है।

आपको बता दे कि अनिल बलूनी को साल 2019 में कैंसर हुआ था और काफी लम्बी लड़ाई लड़ने के बाद उन्होंने कैंसर को मात दी थी।

दिल्ली आने के बाद उन्होंने अपने निवास को बदलने की मांग की थी जिसे आख़िरकार सरकार ने अब स्वीकार कर लिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...