1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पीएम मोदी ने दी देशवासियों को ईद, अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती की शुभकामनाएं, की अच्छे स्वास्थ्य की कामना

पीएम मोदी ने दी देशवासियों को ईद, अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती की शुभकामनाएं, की अच्छे स्वास्थ्य की कामना

By: Amit ranjan 
Updated:
पीएम मोदी ने दी देशवासियों को ईद, अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती की शुभकामनाएं, की अच्छे स्वास्थ्य की कामना

नई दिल्ली : देशभर में आज ईद-उल-फितर, अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दी ईद, अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती की शुभकामनाएं, देशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना कि, “ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं. सभी के अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं। हम एकसाथ मिलकर वैश्विक महामारी को दूर कर सकते हैं और मानव कल्याण को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर सकते हैं। ईद मुबारक!”

 

वहीं उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा कि, “सभी देशवासियों को अक्षय तृतीया की मंगलकामनाएं। शुभ कार्यों की सिद्धि से जुड़ा यह पावन पर्व कोरोना महामारी पर विजय के हमारे संकल्प को साकार करने की शक्ति प्रदान करे। भगवान परशुराम की जयंती के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं।”

आपको बता दें कि ईद का त्योहार रमजान महीने के पवित्र महीने का अंत होता है। दुनियाभर में ईद का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे ईद मुबारक कहते हैं और एक दूसरे के लिए दुआ करते हैं। लेकिन इस साल भी पिछले साल के भांति ईद पर कोरोना का साया बना हुआ है। इसलिए विशेष एहितयात के साथ इस पर्व को मनाने की बात कही जा रही है। लोग एक दूसरे को सोशल मीडिया के जरिए और फोन कर बधाई दे रहे हैं।

वहीं आज अक्षय तृतीया भी है। भगवान परशुराम का जन्म अक्षय तृतीया के दिन ही हुआ था। परशुरामजी का वर्णन रामायण, महाभारत, भागवत पुराण और कल्कि पुराण में भी आता है। मान्यता है कि भारत के अधिकांश ग्राम परशुराम जी ने ही बसाए थे।

आपको बता दें कि देश में जारी लॉकडाउन के बीच पिछले तीन दिनों में कोरोना केसों में मामूली कमी आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि पिछले तीन दिनों में देश में कोरोना के रोजाना मामलों और संक्रमण दर में स्थिरता आई है। देश में ऐसे 10 राज्य हैं जहां कोविड संक्रमण दर 25 फीसदी या इससे अधिक है. देश के 12 राज्य ऐसे हैं जहां पर कोविड के एक्टिव मरीजों की संख्या एक लाख से अधिक है। वहीं 24 राज्य ऐसे हैं जहां संक्रमण की दर 15 फीसदी से अधिक है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...