1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. प्रधानमंत्री ने जारी की किसान सम्मान निधि योजना की नौवीं किस्त, ऐसे जांच करें अपना खाता

प्रधानमंत्री ने जारी की किसान सम्मान निधि योजना की नौवीं किस्त, ऐसे जांच करें अपना खाता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2021 की नौवीं किस्त आज जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीबीटी के तहत इस योजना से जुड़े 9.75 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों को लगभग 19 हजार 500 करोड़ रुपये ट्रांसफर किया। इस दौरान पीएम मोदी ने देश के कई किसानों से भी बातचीत की।

By: Amit ranjan 
Updated:
प्रधानमंत्री ने जारी की किसान सम्मान निधि योजना की नौवीं किस्त, ऐसे जांच करें अपना खाता

नई दिल्ली : ­­­प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2021 की नौवीं किस्त आज जारी कर दी है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीबीटी के तहत इस योजना से जुड़े 9.75 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों को लगभग 19 हजार 500 करोड़ रुपये ट्रांसफर किया। इस दौरान पीएम मोदी ने देश के कई किसानों से भी बातचीत की। वहीं पीएम मोदी ने इस दौरान राष्ट्र को भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी पीएम के साथ मौजूद रहें।

पीएम मोदी ने कहा कि खरीफ हो या रबी सीजन, किसानों से MSP पर अब तक की सबसे बड़ी खरीद की है। इससे, धान किसानों के खाते में लगभग 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपये और गेहूं किसानों के खाते में लगभग 85 हजार करोड़ रुपये डायरेक्ट पहुंचे हैं।

सरकार मंडियों को भी मिलेगी विशेष इंफ्रास्ट्रक्चर फंड से मदद

पीएम मोदी ने कहा कि हाल में एक और बड़ा फैसला लेते हुए सरकार ने तय किया है कि जो राज्यों में हमारी सरकार मंडियां है उनको भी विशेष इंफ्रास्ट्रक्चर फंड से मदद मिल सके। इस फंड का उपयोग करके हमारी सरकारी मंडियां बेहतर होंगी, ज्यादा मजबूत होगी, आधुनिक होगी।

कोरोना काल में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड हुए जारी

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना काल में ही 2 करोड़ से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए गए हैं, जिसमें से अधिकतर छोटे किसानों के लिए हैं। कल्पना कीजिए कि ये मदद अगर किसानों को न मिलती, तो 100 वर्ष की इस सबसे बड़ी आपदा में उनकी क्या स्थिति होती।

पीएम मोदी ने कहा कि अब देश की कृषि नीतियों में इन छोटे किसानों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। छोटे किसानों को सुविधा और सुरक्षा देने का एक गंभीर प्रयास किया जा रहा है। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत अब तक 1 लाख 60 करोड़ रुपये किसानों को दिए गए हैं।

कृषि निर्यात के मामले में पहली बार टॉप-10 देशों में पहुंचा भारत

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत कृषि निर्यात के मामले में पहली बार दुनिया के टॉप-10 देशों में पहुंचा है। कोरोना काल में देश ने कृषि निर्यात के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। आज जब भारत की पहचान एक बड़े कृषि निर्यातक देश की बन रही है। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले जब देश में दालों की बहुत कमी हो गई थी, तो मैंने देश के किसानों से दाल उत्पादन बढ़ाने का आग्रह किया था। परिणाम ये हुआ कि बीते 6 साल में देश में दाल के उत्पादन में लगभग 50 फीसदी की वृद्धि हुई है।

कोरोना महामारी के दौरान हुए कई बदलाव

हमने बीते 1.5 वर्ष में कोरोना महामारी के कारण दुनिया भर में हो रहे बदलावों को अनुभव किया है। इस कालखंड में देश में ही खान-पान की आदतों को लेकर जागरूकता आई है। मोटे अनाज, मसाले, सब्जी, फलों, ऑर्गेनिक उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है। सरकार ने कहा कि खरीफ हो या रबी सीजन, किसानों से MSP पर अब तक की सबसे बड़ी खरीद की है। इससे, धान किसानों के खाते में लगभग 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपये और गेहूं किसानों के खाते में लगभग 85 हजार करोड़ रुपये डायरेक्ट पहुंचे हैं।

खाद्य तेल के लिए आत्मनिर्भर बने किसाऩ

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि खाद्य तेल के लिए आयात पर निर्भर रहना उचित नहीं। पीएम मोदी ने कहा कि खाद्य तेल में हमारा देश आत्मनिर्भर हो इसके लिए हमें तेज़ी से काम करना है। खाने के तेल में आत्मनिर्भरता के लिए अब राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-ऑयल पाम का संकल्प लिया गया है। इस मिशन के माध्यम से खाने के तेल से जुड़े इकोसिस्टम पर 11 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा।

2047 में तब भारत की स्थिति क्या होगी ये किसान पर निर्भर

देश जब आजादी के 100 वर्ष पूरे करेगा, 2047 में तब भारत की स्थिति क्या होगी, ये तय करने में हमारी खेती, हमारे किसानों की बहुत बड़ी भूमिका है। ये समय भारत की कृषि को एक ऐसी दिशा देने का है, जो नई चुनौतियों का सामना कर सके और नए अवसरों का लाभ उठा सके।

 

ऐसे करें अपना नाम चेक

नाम चेक करने के लिए सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं

होमपेज पर Farmers Corner ऑप्शन पर जाएं

Farmers Corner सेक्शन के भीतर Beneficiaries List के ऑप्शन पर क्लिक करें

ड्रॉप डाउन लिस्ट से राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव को सेलेक्ट करें

इसके बाद आप Get Report पर क्लिक करें

इसके बाद लाभार्थियों की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...