राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कोरोना वायरस महामारी के चलते एक साल के लिए अपने वेतन से 30 फीसदी की कटौती का फेसला किया है। उन्होंने मार्च में पीएम केयर्स फंड में अपनी एक माह की का योगदान दिया था।
देशभर में कोरोना वायरस के चलते लाॅकडाउन लागू हैं जिसके कारण देश को अर्थव्यवस्था का भारी नुकसान हुआ है। हालांकि सरकार ने अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए 20 लाख करोड़ रूपये के बड़े आर्थिक पैकेज का भी ऐलान किया है।
राष्ट्रपाति भवन से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, गुरूवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कोरोना महामारी के खिलाफ सरकार की लड़ाई में अपनी सैलरी में से 30 फीसदी की कटौती करने का फैसला किया है।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रपति भवन और सरकार के मौजूदा संसाधनों को साझा किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रपति ने लिमोजिन कार की खरीद को स्थागित करने का भी फैसला किया है।