1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. देवरिया विधानसभा सदर सीट का उप चुनाव का मतदान 3 बजे तक 41.04 प्रतिशत रहा

देवरिया विधानसभा सदर सीट का उप चुनाव का मतदान 3 बजे तक 41.04 प्रतिशत रहा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
देवरिया विधानसभा सदर सीट का उप चुनाव का मतदान 3 बजे तक 41.04 प्रतिशत रहा

देवरिया– प्रदेश में सभी सात विधानसभा सीटो पर मतदान के तहत आज देवरिया 337 सदर विधानसभा सीट पर भारी सुरक्षा व्यवस्थाओं के तहत मतदान चालू है। इस उप चुनाव में मतदान का प्रतिशत 3 बजे तक 41.05 फीसदी रहा।

सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होते ही मतदाताओं ने सामाजिक दूरी बनाकर, हैंड ग्लब्स व मास्क के साथ लाइन में खड़े होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान प्रशासन की ओर से मतदेय स्थलों पर मतदाताओं के लिए मास्क, थर्मल स्क्रीनिंग, हैंड ग्लब्स व सेनेटाइजर के साथ दिव्यांग जनों के लिए ट्राई साइकिल की व्यवस्था की गई थी।

इस दौरान मंडलायुक्त गोरखपुर जयंत नार्लीकर, पुलिस उप महा निरीक्षक राजेश मोदक, जिला निर्वाचन अधिकारी अमित किशोर, पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र ने भारी फोर्स के साथ देवरिया विधानसभा के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

आज 1 लाख 82 हजार 251 पुरुष, 1 लाख 54 हजार 302 महिला व अन्य 12 कुल 3 लाख 65 हजार 565 मतदाताओं ने 487 मतदेय स्थलों पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इस चुनाव में मान्यता प्राप्त 5 दलों में भाजपा से डा. सत्य प्रकाश मणि, सपा से ब्रम्हाशंकर त्रिपाठी, बसपा से अभय नाथ त्रिपाठी, कांग्रेस से मुकुंद भाष्कर मणि समेत 9 अन्य प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम मशीन में कैद हो जाएगा।

जिनका 10 नवंबर को मतगणना होगी। अब देखने वाली बात होगी कि इस सदर सीट से जहां सभी मान्यता प्राप्त दलों ने त्रिपाठी प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं दिवंगत विधायक पुत्र अजय सिंह उर्फ पिन्टू अपना भाग्य निर्दल प्रत्याशी के रूप में आजमाया। अब किसके सिर पर देवरिया विधायक का ताज होगा। यह तो 10 नवंबर को होने वाली मतगणना ही बताएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...