1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सियासत : 2013 के चीन पर किये गए ट्वीट से शशि थरूर ने PM मोदी को घेरा

सियासत : 2013 के चीन पर किये गए ट्वीट से शशि थरूर ने PM मोदी को घेरा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सियासत : 2013 के चीन पर किये गए ट्वीट से शशि थरूर ने PM मोदी को घेरा

भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव के बीच कल एक राहत भरी खबर आयी जब चीनी सेना ने विवादित ज़मीन से 2 किलोमीटर पीछे हटने का एलान किया लेकिन चीन के इस निर्णय के बाद कांग्रेस ने सियासत शुरू कर दी है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने साल 2013 में पीएम मोदी के द्वारा किये गए एक ट्वीट का हवाला देकर उनसे सवाल पूछा है !

साल 2013 के ट्वीट में नरेंद्र मोदी ने लिखा,’चीन अपनी सेना पीछे हटा रहा है लेकिन मुझे ताज्जुब है कि भारतीय फौज अपनी ही जमीन पर पीछे क्यों हट रही है? हमें आखिर क्यों पीछे हटना चाहिए?

यह ट्वीट उस दौरान किया गया था जब वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत और चीन की फौज आमने-सामने थी।

ऐसे ही एक वाकये के एक बार फिर सामने आ जाने के बाद शशि थरूर ने नरेंद्र मोदी के 2013 के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए कहा कि ‘इस मामले में मैं मोदी जी के साथ हूं. प्रधानमंत्री को इस पर जवाब देना चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...