1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बिहार में चरम पर सियासत : सुशील मोदी का RJD पर आरोप, पढ़िए

बिहार में चरम पर सियासत : सुशील मोदी का RJD पर आरोप, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिहार में चरम पर सियासत : सुशील मोदी का RJD पर आरोप, पढ़िए

बिहार राज्य में इस साल दिवाली के बाद कभी भी चुनाव हो सकते है लेकिन सियासी पारा अभी से गर्म हो गया है। दरअसल एलजेपी पार्टी ने अपने रुख सख्त कर लिए तो आरजेडी को बैठे बिठाए एक मुद्दा मिल गया है।

आपको बता दे कि चिराग पासवान लगातार ने लगातार अपने तेवर सख्त किए हुए है और वो 70 से कम सीट पर लड़ने को तैयार नहीं है वहीं कांग्रेस ने एनडीए को घेरते हुए कहा कि बिहार में अब एनडीए टूटने वाली है।

इन सबके ऊपर अब बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने आरजेडी और कांग्रेस पर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि जैसे कमजोर विद्यार्थी परीक्षा टालने के मुद्दे खोजते हैं, वैसे ही आरजेडी अपनी संभावित हार को देखते हुए चुनाव टालने के बहाने खोज रहा है।

उन्होंने कहा कि गठबंधन के तौर पर तीनों दलों (बीजेपी-जेडीयू-एलजेपी) की एकता पूरी तरह से अटूट है और हम पूरी मजबूती से आगामी चुनाव एकसाथ मिलकर लड़ेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...