1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. एमपी में पुलिस का सितम : राहुल गांधी का बीजेपी पर हमला

एमपी में पुलिस का सितम : राहुल गांधी का बीजेपी पर हमला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एमपी में पुलिस का सितम : राहुल गांधी का बीजेपी पर हमला

मध्यप्रदेश के गुना में अतिक्रमण हटाने के लिए गई पुलिस ने किसान दंपती की लाठियों से पिटाई कर दी। इसके बाद दंपती ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। इस घटना के बाद राजनीति शुरू हो गई है। 

आपको बता दे कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस मुद्दे पर घेरा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर से ट्वीट करते हुए लिखा कि हमारी लड़ाई इसी सोच और अन्याय के ख़िलाफ़ है। साथ में उन्होंने वीडियो भी शेयर किया है।

वहीं एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी इस पुरे मामले पर बीजेपी सरकार को जमकर कोसा है ,उन्होंने कहा है कि अधिकारियों का तबादला करना किसी काम का नहीं है, यह केवल दिखावे के लिए किया गया है। \

जिन अधिकारियों को हटाया गया है कि कल उन्हें किसी अच्छी जगह फिर से तैनात कर दिया जाएगा। वही इस मामले पर बीजेपी सफाई देती हुई नज़र आई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...