1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली हिंसा मामले में पुलिस को लगातार मिल रही सफलता, अब तक तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली हिंसा मामले में पुलिस को लगातार मिल रही सफलता, अब तक तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली हिंसा मामले में पुलिस को लगातार मिल रही सफलता, अब तक तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: ट्रैक्टर रैली के नाम पर गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। लाल किला परिसर में हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसका नाम मनिंदर सिंह उर्फ मोनी है, इसकी उम्र 30 साल है। आपको बता दें कि पुलिस ने इसकी पहचान विडियो के माध्यम से की थी।

मोस्ट वांडेड मनिदंर सिंह को पुलिस ने मंगलवार को पीतमपुरा के बस स्टाफ से गिरफ्तार किया। उसके बाद पुलिस को उसके घर स्वरुप नगर से दो तलवारें भी बरामद हुई। पुलिस ने जब इससे पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि वह सिंघू बॉर्डर पर जाता था। धरना स्थल पर किसान नेताओं द्वारा दिये भाषण से प्रभावित होता था। आगे उसने बताया कि 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए अपने पड़ोस से पांच लोगो को भी बुलाया था।

मनिंदर ने पुलिस को आगे बताया कि वह अपने साथ दो तलवार भी रखा था। बाइक से वह मुकरबा चौक की ओर गया। वह अपने पांच साथियों के साथ लाल किले के प्रांगण में पहुंचा। जिसके बाद उसने तलवारें लहराई।

वहीं दिल्ली पुलिस की मानें तो यह आरोपी अपने घर के पास एक स्कूल भी चलाता है, जहां तलवार सिखाने का गुण सिखाया जाता है। इससे पहले पुलिस ने हिसां मामले में इकबाल सिंह और अभिनेता दीप सिद्धू को गिरफ्तार किया था।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...