1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मथुरा के सराफा व्यवसायी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मथुरा के सराफा व्यवसायी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मथुरा के सराफा व्यवसायी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मथुरा के सराफा व्यवसायी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के नामी सराफा व्यवसायी की फर्मों पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि टीम को लगभग सवा अरब के सोने-चांदी के जेवर बिना कागजात के मिले हैं। टीम ने जेवर को अपने कब्जे में ले लिया है।

बता दें कि बांदा जिले की स्टेशन रोड स्थित एक होटल से पुलिस ने शनिवार रात मथुरा के सराफा व्यवसायी सचिन कुमार को गिरफ्तार किया था।

जिसके पास से पुलिस ने लगभग 11 किलो सोने के जेवर बरामद किए। बाद में पुलिस ने स्थानीय आयकर विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर आयकर विभाग की टीम हरकत में आ गयी।

जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को शहर के छह प्रमुख सराफा व्यापारियों के यहाँ छापे मारे। सोमवार दोपहर शुरू हुई छापामारी देर रात तक जारी रही।

आयकर विभाग के अधिकारियों ने सचिन से पूछताछ की। जिस दौरान उसने बताया कि वह आगरा, दिल्ली और मथुरा से जेवर लाकर बांदा के कई सराफा व्यापारियों को बेचता है।
यह धंधा काफी दिनों से चल रहा है। सचिन के इस खुलासे के बाद आयकर टीमों ने आनन-फानन में जाँच शुरू कर दी। जिसके बाद शहर के प्रमुख सराफा व्यवसायी गोंदीलाल एंड संस की सभी दुकानों पर छापा मारा।
बता दें कि कई बही खाते गद्दों के नीचे से बरामद किए गए। जिसके बाद टीम ने पाया कि बाहर रखे गए बही खातों और इन खातों में इंट्री में काफी अंतर था।

जिसके बाद आयकर अधिकारियों ने दुकान में मौजूद जेवरों आदि का मूल्यांकन किया। इसके अलावा खरीद-बिक्री, स्टॉक, वैल्यूवेशन आदि रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिए हैं।

कानपुर से आई आयकर अधिकारियों की टीम में अपर निदेशक विजय सिंह, उप निदेशक राघव गुप्ता शामिल हैं। साथ ही इंस्पेक्टर शिवेंद्र श्रीवास्तव (बांदा), गोविंद मिश्रा व पंकज कुमार (कानपुर) भी मौजूद रहें।

जाँच के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। साथ ही किसी को भी जाने की इजाजत नहीं थी। इसके अलावा मीडिया की ऐंट्री को भी रोक दिया गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...