1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. औवैसी के मंच से फिर हिंदुओं के खिलाफ उगला गया जहर- कहा 15 करोड़ 100 करोड़ पर भारी

औवैसी के मंच से फिर हिंदुओं के खिलाफ उगला गया जहर- कहा 15 करोड़ 100 करोड़ पर भारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
औवैसी के मंच से फिर हिंदुओं के खिलाफ उगला गया जहर- कहा 15 करोड़ 100 करोड़ पर भारी

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के पूर्व एमएलए वारिस पठान का एक विवादित भाषण सामने आया है जिसमें वो, मोदी शाह के साथ साथ हिंदुओं के खिलाफ भड़काते नजर आ रहे हैं।

यह वीडियो उनके एक भाषण का है, जिसमें वह ओवैसी को शेर और सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं को शेरनियां बताया। भीड़ को भड़काते हुए वारिस ने कहा कि, हिंदुओं को हिलाना है न, मोदी-अमित साह की तख्त को गिराना है न? तो आवज ऐसी बनानी है कि आवाज यहां से निकले और सीधे जाकर दिल्ली के अंदर गिरे।

भाषण में वो हिंदुओं के खिलाफ कहते हैं कि, मुसलमानों की संख्या अभी 15 करोड़ है, लेकिन ये 15 करोड़ 100 करोड़ पर भारी है, अगर ये 15 करोड़ साथ में आ गए, तो सोच लो उन 100 करोड़ का क्या होगा?

उनके भाषण का जो वीडियो सामने आया है उसमे वारिस पठान कह रहे हैं कि, सीने पर गोली खाएंगे, मगर कागज नहीं दिखाएंगे। आज जो लोग सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, वो लोग इस देश के संविधान को बचाने निकले हैं, वे लोग इस देश के लोकतंत्र को बचाने निकले हैं और वे लोग इस देश के सेकुलरिज्म को बचाने निकले हैं।

इसी भाषण में आजादी की बता करते हुए वारिस ने कहा कि, ‘आजादी लेनी पड़ेगी, और जो चीज मांगने से नहीं मिलती उसे छीनना पड़ेगा। अब वक्त आ गया है। प्रदर्शन कर रही महिलाओं की ओर इशारा करते हुए पठान ने कहा कि, अभी तो सिर्फ शेरनियां बाहर निकली हैं, अगर हम लोग बाहर आ गए तो सोचो क्या होगा, हम 15 करोड़ हैं लेकिन 100 करोड़ पर भी हैं, ये बात याद रख लेना।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...