एक तरफ जहां देश में सम्पूर्ण लॉकडाउन है वही आज से चैत्र मास के नवरात्र भी शुरू हो रहे है। वैसे तो देश के सभी धार्मिक स्थलों को बंद करने के निर्देश दे दिए गए है लेकिन लोग अपने घरों पर ही माँ दुर्गा की आराधना का पर्व मना रहे है।
आज खुद पीएम मोदी ने इस आपदा की घड़ी में ट्वीट करते हुए देश को इस पर्व की बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा , आज से नवरात्रि शुरू हो रही है। वर्षों से मैं मां की आराधना करता आ रहा हूं।
इस बार की साधना मैं मानवता की उपासना करने वाले सभी नर्स, डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी, जो कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जुटे हैं, के उत्तम स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सिद्धि को समर्पित करता हूं।
आपको बता दे, पीएम मोदी खुद बचपन से नवरात्र करते है और वो पुरे नौ दिन अन्न जल का त्याग करते हुए दिन में सिर्फ दो गिलास नींबू पानी लेते है। आज हमारा भी यह दायित्व है की देश पर आये इस संकट की घड़ी में हम मां की आराधना करते हुए पीएम मोदी का संबल बने।