1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Defence Expo 2020 में पीएम मोदी ने चलाई रायफल

Defence Expo 2020 में पीएम मोदी ने चलाई रायफल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Defence Expo 2020 में पीएम मोदी ने चलाई रायफल

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हो रही दुनिया की सबसे बड़ी रक्षा प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कंप्यूटर से चलने वाली राइफल चलाई। उन्होंने राइफल से एक के बाद एक कई निशाने लगाए। इसके साथ ही उन्होंने प्रदर्शनी में मौजूद एक रोबोट से हाथ भी मिलाया और अधिकारियों से अत्याधुनिक हथियारों की बारीकियों को जाना।

प्रधानमंत्री की प्रमुख बातें

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि, आज का ये अवसर भारत की रक्षा-सुरक्षा की चिंता करने वालों के साथ-साथ पूरे भारत के युवाओं के लिए भी बड़ा अवसर है। मेक इन इंडिया से भारत की सुरक्षा तो बढ़ेगी ही, डिफेंस सेक्टर में रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे।

दुनिया की दूसरी बड़ी आबादी, दुनिया की दूसरी बड़ी सेना और दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र, कब तक सिर्फ और सिर्फ इंपोर्ट के भरोसे रह सकता था। आधुनिक शस्त्रों के विकास के लिए दो प्रमुख आवश्यकताएं हैं- Research and Development की उच्च क्षमता और उन शस्त्रों का उत्पादन। बीते 5-6 वर्षों में हमारी सरकार ने इसे अपनी राष्ट्रनीति का प्रमुख अंग बनाया है।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स के बनने से डिमांड और मैन्यूफैक्चरिंग की प्रक्रिया और आसान होने वाली है। इसका निश्चित लाभ डिफेंस सेक्टर्स से जुड़े उद्योगों को होगा और इस सेक्टर में इन्वेस्ट करने के इच्छुक आप सभी Investors को होगा।

आज भारत में दो बड़े डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें से एक तमिलनाडु में और दूसरा यहीं उत्तर प्रदेश में हो रहा है। यूपी के डिफेंस कॉरिडोर के तहत यहां लखनऊ के अलावा अलीगढ़, आगरा, झांसी, चित्रकूट और कानपुर में Nodes स्थापित किए जाएंगे। वैसे यहां पास में ही अमेठी के कोरबा में Indo-Russian Rifles Private Limited के बारे में आपने जरूर सुना होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...