1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना के दूसरी खौफनाक लहर के बीच पीएम मोदी की कैबिनेट बैठक, कोविड-19 पर दी मंत्रियों को ये सलाह

कोरोना के दूसरी खौफनाक लहर के बीच पीएम मोदी की कैबिनेट बैठक, कोविड-19 पर दी मंत्रियों को ये सलाह

By: Amit ranjan 
Updated:
कोरोना के दूसरी खौफनाक लहर के बीच पीएम मोदी की कैबिनेट बैठक, कोविड-19 पर दी मंत्रियों को ये सलाह

नई दिल्ली : देश में कोरोना महामारी के दूसरी लहर के बीच पीएम मोदी ने आज केंद्रीय मंत्रिपरिषद बैठक बुलाई, इस दौरान जहां उन्होंने कोरोना महामारी से उत्पन्न होने वाली समस्या की बात की। वहीं उन्होंने मंत्रियों को भी कई सलाह दी। आपक बता दें कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के बाद यह मंत्रिपरिषद की पहली बैठक है, जिसकी अध्यक्षता पीएम मोदी ने की। इस दौरान मंत्रीपरिषद ने यह माना कि वर्तमान आपदा सदी में एक बार आती है और इसने दुनिया के ऊपर बड़ा संकट डाला है।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सरकार के सभी हथियार एकजुट होकर और तेजी के साथ काम कर रहे हैं ताकि स्थिति का मुकाबला किया जा सके। उन्होंने मंत्रियों से कहा कि वे अपने संबंधित क्षेत्रों के लोगों के साथ लगातार संपर्क में रहें, उनकी मदद करें और फिर उनका फीडबैक लें।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्थानीय स्तर पर मुद्दों की पहचान कर उन्हें फौरन सुलझाने की जरूरत है। इसके साथ ही, मंत्रिपरिषद की बैठक में देश के लोगों के लिए पिछले 14 महीनों के दौरान केन्द्र और राज्य सरकार की तरफ से उठाए गए कदमों की भी समीक्षा की गई।

आपको बता दें कि मंत्रिपरिषद की बैठक के दौरान राज्य सरकारों को केन्द्र की तरफ से हॉस्पीटल बेड्स बढ़ाने, पीएसए ऑक्सीजन सुविधा और इसके उत्पादन और ट्रांसपोर्टेशन से लेकर आवश्यक दवाओं की उपलब्धता में केन्द्र की तरफ से की जा रही मदद के बारे में बताया गया। इसके साथ ही, उसकी आपूर्ति और उपलब्धता बढ़ने को लेकर जो कदम उठाए जा रहे हैं उनको भी इस बैठक के दौरान रेखांकित किया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...