1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. एशिया की सबसे बड़ी सौर परियोजना को आज देश को सौंप देंगे पीएम मोदी जी

एशिया की सबसे बड़ी सौर परियोजना को आज देश को सौंप देंगे पीएम मोदी जी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एशिया की सबसे बड़ी सौर परियोजना को आज देश को सौंप देंगे पीएम मोदी जी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मध्यप्रदेश में स्थापित रीवा अल्ट्रा मेगा सौर परियोजना का वीडियो कांफ्रेंस के द्वारा लोकार्पण करेंगे।

पीएम मोदी जिस परियोजना को आज सुबह 11 बजे राष्ट्र को समर्पित करेंगे, वह एशिया की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा परियोजना है।

इसकी क्षमता 750 मेगावाट है। पीएम मोदी ने ट्टीट कर इसकी जानकारी दी है। पीएम मोदी ने लिखा कि- कल सुबह 11 बजे, मैं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रीवा, मध्य प्रदेश में 750 मेगावाट की सौर परियोजना का उद्घाटन करूंगा।

आगे उन्होंने लिखा कि यह परियोजना 2022 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता को गति प्रदान करती है।

बताते चले, रीवा सौर परियोजना ग्रिड समता बाधा को तोड़ने वाली देश की पहली सौर परियोजना है। यह परियोजना कार्बन उत्सर्जन को प्रति वर्ष लगभग 15 लाख टन CO2 के बराबर कम करेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...