1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अहमदाबाद पहुंचे पीएम मोदी, ट्रंप ने हिंदी में लिखा- हम रास्ते में हैं, जल्द सबसे मिलेंगे

अहमदाबाद पहुंचे पीएम मोदी, ट्रंप ने हिंदी में लिखा- हम रास्ते में हैं, जल्द सबसे मिलेंगे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अहमदाबाद पहुंचे पीएम मोदी, ट्रंप ने हिंदी में लिखा- हम रास्ते में हैं, जल्द सबसे मिलेंगे

आज डोनाल्ड ट्रंप का इंतजार खत्म हो जाएगा, सुबह 11: 30 बजे वो अपने भारत दौरे के दौरान पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामादा जेरेड कुशनेर के साथ अहमदाबाद पहुंचेंगे। इस दौरान पीएम मोदी उनके स्वागत में सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचेंगे। ट्रंप और पीएम मोदी अहमदाबाद हवाईअड्डे से मोटेरा स्टेडियम तक 22 किलोमीटिर लंबा रोडशो करेंगे। इस दौरान दोनों नेता साबरमती आश्रम का भी दौरा करेंगे।

अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियन में पीएम मोदी और ट्रंप ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। ट्रंप के दौरे के दौरान अहमदाबाद में सभी और विविध इश्तेहार लगाए गए हैं जिनमें भारत और अमेरिका के बीच संबंध, लोकतंत्र आदि का बखान किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त अहमदाबाद पहुंच चुके हैं, थोड़ी देर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोलान्ड ट्रंप, पात्नी मेलानिया, बेटी-दामाद और शीर्ष अधिकारियों के साथ अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचेंगे।

https://twitter.com/realDonaldTrump/status/1231801865815220224

ट्रंप ने हिंदी में ट्वीट कर लिखा कि, ‘हम भारत आने के लिए तत्पर हैं, हम रास्ते में हैं, कुछ ही घंटों में हम सबसे मिलेंगे!। बताते चले कि, अहमदाबाद हवाईअड्डे के पास स्कूली बच्चे प्रस्तुती देंगे। वह उन कलाकारों में शामिल हैं जो ट्रंप और मोदी के रोडशो के दौरान प्रस्तुती देंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...