1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति कोविंद से मुलाकात, पढ़िए

पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति कोविंद से मुलाकात, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति कोविंद से मुलाकात, पढ़िए

कोरोना के बढ़ते केस और चीन के साथ तनाव के बीच आज देश के पीएम मोदी जी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाक़ात की है।

आपको बता दे, पीएम मोदी राष्ट्रपति से मिलने के लिए सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे।

माना जा रहा है कि खुद पीएम मोदी ने उन्हें सभी राष्ट्रीय और इंटरनेशनल मुद्दे पर उन्हें अवगत करवाया है।

हालांकि दोनों के बीच क्या बात हुई है इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है लेकिन कोरोना संकट और चीन विवाद के बीच यह मुलाक़ात काफी अहम मानी जा रही है।

पीएम मोदी दो दिन पहले ही लद्दाख से लौटे हैं। वहां उन्होंने गलवां घाटी में घायल हुए सैनिकों से मुलाकात की थी। इसके अलावा उन्होंने सीमा के हालात का जायजा लेने के बाद सैनिकों को संबोधित भी किया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...