1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. नासिक गैस रिसाव हादसे पर पीएम मोदी जताया दुख, कहा- दिल दहलाने वाला हादसा, CM ठाकरे ने किया मुआवजे का ऐलान

नासिक गैस रिसाव हादसे पर पीएम मोदी जताया दुख, कहा- दिल दहलाने वाला हादसा, CM ठाकरे ने किया मुआवजे का ऐलान

By: Amit ranjan 
Updated:
नासिक गैस रिसाव हादसे पर पीएम मोदी जताया दुख, कहा- दिल दहलाने वाला हादसा, CM ठाकरे ने किया मुआवजे का ऐलान

नई दिल्ली : महाराष्ट्र का जाकिर हुसैन अस्पताल जो कभी अपने इलाज के लिए जाना जाता था, वो आज कई मरीजों की चीख से गूंज उठा। जिसने 22 मरीजों की जान ले ली। आपको बता दें कि इस दर्दनाक हादसे को लेकर पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने हादसे पर दुख जताया। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नासिक हादसे पर ट्वीट करते हुए कहा कि नासिक के एक अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक रिसाव की वजह से हादसा दिल दहला देने वाला है। उससे होने वाले जानमाल के नुकसान से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना।

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नासिक के एक अस्पताल में ऑक्सीजन लीक होने से हुई दुर्घटना का समाचार सुन व्यथित हूं। इस हादसे में जिन लोगों ने अपनों को खोया है उनकी इस अपूरणीय क्षति पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। बाकी सभी मरीजों की कुशलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस हादसे पर दुख जताया और कहा कि नासिक के जाकिर हुसैन अस्पताल में मरीजों की मौत की खबर बेहद दुखद है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैं राज्य सरकार और पार्टी कार्यकर्ताओं से हर संभव सहायता प्रदान करने की अपील करता हूं।

 

इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये दिए जाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि नासिक में हुई यह घटना न केवल हम सभी के लिए चौंकाने वाली है, बल्कि प्रशासन को भी सिखाती है कि इस पूरे संघर्ष में हमें बहुत सावधान रहना होगा। ऐसी स्थिति में मरीजों की जान बचाने के लिए उपलब्ध डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ दिन-रात काम कर रहे हैं। भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। प्रशासन को किसी भी घटना को रोकने के लिए बेहद सावधानी से काम करना चाहिए, इन घटनाओं से स्वास्थ्य प्रणाली का मनोबल गिर सकता है.।

आपको बता दें कि जाकिर हुसैन अस्पताल नासिक नगर निगम के तहत आने वाला अस्पताल है और यह कोविड-19 अस्पताल है। इस अस्पताल में सुबह 10 बजे 157 मरीज थे जिसमें 131 ऑक्सीजन पर थे और 15 वेंटिलेटर पर थे। इनमें से 63 मरीजों की हालत गंभीर थी। बता दें कि 31 मार्च दोपहर 12.30 बजे को टायो निप्पन प्राइवेट लिमिटेड चाकन ने 13,000 लीटर वाले टैंक को स्थापित किया था, जहां आज दोपहर गैस रिसाव हुआ, जिसे 1.30 बजे ठीक कर दिया गया, लेकिन रिसाव की वजह से 22 मरीजों की मौत हो गई।

महाराष्ट्र के मंत्री राजेश टोपे ने हादसे के बारे में कहा कि, “यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मैंने नासिक के म्युनिसिपल कमिश्नर से बात की है, जिन्होंने मुझे बताया है कि स्थिति अब नियंत्रण में है। मैं जल्द ही नासिक जाऊंगा। नासिक के संरक्षक और मंत्री छगन भुजबल पहले ही वहां जा चुके हैं।” वहीं दूसरी ओर, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फड़नवीस ने इस घटना की विस्तृत जांच की मांग की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...