बोडो समझौते को लेकर होने वाले समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमस के कोकराझार जा रहा हैं। इस मौके पर पीएम मोदी कोकराझार में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसी के साथ पीएम मोदी के दौरे को लेकर कोकराझार में जोरो से तैयारियां की जा रही है।
आपको बता दें कि 27 जनवरी को 2020 को नई दिल्ली में बोडो समझौते पर हस्ताक्षर किया गया था। जिसके बाद असम में कोकराझार जिले के लोगो ने इस समझौते का स्वागत करते हुए लाखों की संख्या में दिए जलाकर अपनी खुशी जाहिर किया।
वहीं, कुछ समय असम में बीजेपी सरकार के लिए सीएए और एनआरसी फैसले के बाद बहुत बवाल हुआ था। तथा सीएए को लेकर भड़के आक्रोश की वजह से असम में जापानी पीएम शिंजो आबे के साथ शिखर सम्मेलन को रद्द करना पड़ा था
पीएम मोदी ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘मैं असम में दौरे को लेकर उत्सुक हूं। मैं एक जनसभा को संबोधित करने के लिए कोकराझार में रहूंगा। हम बोडो समझौते पर सफलतापूर्वक हस्ताक्षर किए जाने का जश्न मनाएंगे जिससे दशकों की समस्या का अंत होगा। यह शांति और प्रगति के नये युग की शुरूआत का प्रतीक होगा।