भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए ट्रस्ट का गठन कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने इस अहम कार्य के बारे में बताया कि, राम की जन्मभूमि में भव्य और दिव्य मंदिर बनेगा। उन्होंने इसके लिए अपनी सरकार का विस्तृत प्लान भी सबके सामने रखा।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार एक स्वतंत्र ट्रस्ट- श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का गठन का प्रस्ताव पारित किया गया है। ट्रस्ट के सदस्या ही अयोध्या में भगवान राम की जन्मस्थली पर भव्य और दिव्य राम मंदिर के निर्माण कार्य और उससे जुड़े विषयों पर फैसले लिया जाएगा।
पीएम मोदी ने मस्जिद के लिए पांच एकड़ जमीन के बारे में बताया कि, कोर्ट के फैसले के मुताबिक मस्जिद के लिए दी गई पांच एकड़ जमीन सुननी वक्फ बोर्ड को देने का अनुरोध यूपी सरकार से किया गय था। जिस पर राज्य सरकार ने इस फैसले पर सहमत हो गया है।
बता दें कि, गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर बताया कि, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में 15 ट्रस्टी होंगे। जिसमें से एक ट्रस्टी हमेशा दलित समाज से रहेगा। सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने वाले ऐसे अभूतपूर्व निर्णय के लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को अनेक अनेक बधाई देता हूं।