स्वामीनारायण पंथ की एक शाखा के प्रमुख पुरुषोत्तम प्रिय दास महाराज का आज निधन हो गया है। आपको बता दे कि वो 78 वर्ष के थे और कोरोना से संक्रमित थे।
सूरत के एक निजी अस्पताल में उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से वो वेंटिलेटर पर थे।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर शोक जताते हुए उनके द्वारा मानवीय पीड़ा को दूर करने के लिए किए गए कार्यों को याद किया है।
पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, आचार्य श्री पुरुषोत्तमप्रियदासजी स्वामी श्री महाराज के पास ज्ञान का भंडार था।
उन्होंने सामुदायिक सेवा, शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। मैं कई बार उनसे हुई बातचीत को कभी नहीं भूलूंगा. ओम शांति’ .