नई दिल्ली : पीएम किसान (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) योजना के अंतर्गत सरकार लगातार किसानों के खातों में 6000 रुपये सलाना डालते है, जिसे वो तीन किस्तों में रिलीज करते है। खबरों की मानें तो सरकार ने इस योजना के तहत 10वीं किस्त जारी करने की तारीख निश्चित कर दी है। इसके लिए योजना का पैसा किसानों के खातों में ट्रांसफर करने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा चुके हैं।
रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक
आपको बता दें कि इस योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक है। ताकि किसानों के खाते 10 वीं किस्त का पैसा आसानी से सीधे ट्रांसफर किया जा सके। इसके लिए आपको सिर्फ इतना करना है कि आप पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और आवेदन करें। यदि आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाता है तो आपको अक्टूबर में 2000 रुपये की एक किस्त और बाकी रकम दिसंबर में मिलेगी।
किसानों को 6000 रुपये सालाना देती है सरकार
पीएम किसान योजना के तहत देशभर के करोड़ों किसानों को 6 हजार रुपये सालाना मिलते हैं। सरकार ये रकम किसानों के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करती है। अगर आप भी किसान हैं लेकिन इस योजना का फायदा नहीं उठा पा रहें हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप भी पीएम किसान सम्मान निधि में अपना नाम रजिस्टर कर सकते हैं, ताकि आप सरकार की स्कीम का फायदा उठा सकें। इसके लिए इन तीन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
रजिस्ट्रेशन करने से पहले आपके पास होने चाहिए ये डॉक्यूमेंट..
आपके पास खेती की जमीन के कागज होने चाहिए।
इसके अलावा आधार कार्ड, अपडेटेड बैंक अकाउंट, ऐड्रेस प्रूफ, खेत संबंधी जानकारी और पासपोर्ट साइज फोटो चाहिए।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
अब पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं. यहां न्यू रजिस्ट्रेशन का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करना होगा. अब एक नया पेज खुल जाएगा।
नये पेज पर अपना आधार नंबर लिखे जिसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूरी जानकारी देनी होती है. जैसेकि आप किस राज्य से हैं, कौनसा जिला है, ब्लॉक या गांव की जानकारी देनी होगी। इसके अलावा किसानों को अपना नाम, जेंडर, कैटिगरी, आधार कार्ड की जानकारी, बैंक अकाउंट नंबर जिस पर पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे, उसका IFSC कोड, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि आदि की जानकारी देनी होगी।
आपको अपने खेत की जानकारी देनी होगी। इसमें सर्वे या खाता नंबर, खसरा नंबर, कितनी जमीन है, ये सारी जानकारी देनी होगी।
ये सभी जानकारी भरने के बाद सेव करना होगा।
सभी जानकारी देने के बाद रजिस्ट्रेशन के लिए फॉर्म को सबमिट करना होगा। ये सभी जानकारी भविष्य में जानने के लिए आप सुरक्षित भी कर सकते हैं।
मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर किया गया जारी
अगर आपको किसी भी तरह की समस्या आए तो पीएम किसान के कस्टमर केयर नंबर पर फोन करके जानकारी ले सकते हैं। पीएम किसान का हेल्पलाइन नंबर – 011-24300606 है।
अभी तक सरकार ने इतने किसानों के खातों में ट्रांसफर किए 1.58 करोड़ रुपए
बता दें, अभी तक केंद्र सरकार ने देश के 11.37 करोड़ किसानों को 1.58 लाख करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं। केंद्र सरकार 15 दिसंबर 2021 तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त जारी करने की योजना बना रही है। पिछले साल 25 दिसंबर 2020 को किसानों के खातों में पैसा ट्रांसफर किया गया था।
पीएम किसान सम्मान निधि की 9वीं किस्त आपके खाते में नहीं आई है तो आपको 10 वीं किस्त के साथ 9वीं किस्त का पैसा भी ट्रांसफर हो जाएगा। यानी किसानों के खाते में 4000 रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे।