1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पतंजलि ने बनाई कोरोना की दवा, वैज्ञानिक प्रमाणों के साथ करेंगे पेश

पतंजलि ने बनाई कोरोना की दवा, वैज्ञानिक प्रमाणों के साथ करेंगे पेश

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पतंजलि ने बनाई कोरोना की दवा, वैज्ञानिक प्रमाणों के साथ करेंगे पेश

योग गुरू बाबा रामदेव ने दावा किया है कि पंतजलि आयुर्वेद ने कोरोना के इलाज की सौ फीसदी कारगर दवा बना ली है। इस समय दवा का परीक्षण चल रहा है। जल्द ही इसे वैज्ञानिक प्रमाणों के साथ लोगों के सामने पेश किया जाएगा।

सोमवार को दिए एक अखबार में दिए साक्षात्कार में बाबा रामदेव ने दावा किया कि उनकी दवाओं के उपयोग, योगासन, शाकाहारी भोजन और शुद्ध अहिंसक जीवन अपना कर कोरोना संक्रमण का सौ फीसदी पक्का इलाज किया जा सकता है। इन दवाओं के निर्माण में तुलसी, अश्वगंधा जैसी जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...