1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भारत के इस बंदूक के सामने भाग उठेगा पाकिस्तानी ड्रोन, अब नहीं चल पायेगी चालबाजी; जानिए क्या है खासियत

भारत के इस बंदूक के सामने भाग उठेगा पाकिस्तानी ड्रोन, अब नहीं चल पायेगी चालबाजी; जानिए क्या है खासियत

पिछले कुछ समय से पाकिस्तान लगातार ड्रोन के जरिये भारतीय सीमा में प्रवेश कर अपने गलत मंसूबों को अंजाम दे रहा है। इसे लेकर भारतीय सुरक्षाबल ने एक ऐसे बंदूक को अपने साथ जोड़ा है, जिसे देखते ही पाकिस्तानी ड्रोन भाग उठेगा। और दुबारा भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश नहीं करेगा।

By: Amit ranjan 
Updated:
भारत के इस बंदूक के सामने भाग उठेगा पाकिस्तानी ड्रोन, अब नहीं चल पायेगी चालबाजी; जानिए क्या है खासियत

नई दिल्ली : पिछले कुछ समय से पाकिस्तान लगातार ड्रोन के जरिये भारतीय सीमा में प्रवेश कर अपने गलत मंसूबों को अंजाम दे रहा है। इसे लेकर भारतीय सुरक्षाबल ने एक ऐसे बंदूक को अपने साथ जोड़ा है, जिसे देखते ही पाकिस्तानी ड्रोन भाग उठेगा। और दुबारा भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश नहीं करेगा।

भारत ने तैयार की देसी एंटी ड्रोन गन

दरअसल भारतीय सेना ने अब पाकिस्तान (Pakistan) की ड्रोन वाली साजिश नाकाम करने के लिए एक नई गन (Anti Drone Gun) तैयार कर ली है। यह गन पाकिस्तान की ओर से भेजे गए किसी भी फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को मार गिराने में सक्षम है। इस तकनीक के साथ 3 इंसास राइफल्स को देसी तकनीक के साथ इस तरह जोड़ा गया है कि ट्रिगर दबाने पर एक साथ तीनों गन अपने टारगेट पर फायर कर सकती हैं।

रात-दिन बरसा सकती है गोलियां

एक गन की मैगजीन में 20 राउंड यानी 20 गोलियां आती हैं। इस प्रकार जब तीनों गन (Anti Drone Gun) एक साथ फायर करती हैं तो एक मिनट में लगातार 60 गोलियां निकलकर दुश्मन ड्रोन को मार गिरा सकती हैं। अंधेरे का फायदा लेकर ड्रोन बचने में कामयाब न हो जाए। इसके लिए इन्हीं बुलेट मैगज़ीन में रोशनी करने वाला ट्रेसर बुलेट भी लगाया गया है। यह ट्रेसर बुलेट फायर पोजीशन को बताता रहता है।

360 डिग्री एंगल तक घूम सकती है गन

जानकारी के मुताबिक यह एंटी ड्रोन गन (Anti Drone Gun) करीब 700 से 800 मीटर हवा में 360 डिग्री एंगल तक घूम कर मार कर सकती है। इस खतरनाक मारक क्षमता वाली गन की मार से बचना दुश्मन ड्रोन के लिए मुश्किल होगा। सुरक्षाबलों का मानना है कि इस गन के इस्तेमाल के बाद दुश्मनों को भारतीय सीमा में ड्रग्स और हथियार फेंकने से भी रोका जा सकेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...