1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ बोलने वाली लड़की को भेजा गया जेल

‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ बोलने वाली लड़की को भेजा गया जेल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ बोलने वाली लड़की को भेजा गया जेल

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के पूर्व एमएलए वारिस पठान का एक विवादित भाषण सामने आया था जिसमें वो, मोदी शाह के साथ साथ हिंदुओं के खिलाफ भड़काते नजर आए। हिंदुओं के खिलाफ भड़काऊं भाषण देते हुए उन्होंने कहा कि, मुसलमानों की संख्या अभी 15 करोड़ है, लेकिन ये 15 करोड़ 100 करोड़ पर भारी है, अगर ये 15 करोड़ साथ में आ गए, तो सोच लो उन 100 करोड़ का क्या होगा? अब ओवैसी के ही मंच से दूसरा मामला सामने आया है, एक लड़की ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ बोला है जिसे लेकर इस वक्त हर तरफ आलोचना हो रही है, इस लड़की पर राजद्रोह का केस दर्ज किया गया है।

राजद्रोह का केस दर्ज कर भेजा गया 14 दिन के लिए जेल

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन के मंच से ‘पाकिस्तान जिंदाबद’ के नारे लगाने वाली अमूल्या लियोना के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज किया गया है। अमूल्या को 14 दिन की न्यायिक हिराज में भेज दिया गया है।

अमुल्या के पिता ने की निंदा

अमुल्या लियना के पिता ने भी उसके बयान की आलोचना की है। पिता ने कहा कि, उसने जो कहा, उसे बर्दाश्त नहीं करूंगा। उन्होंने कहा कि, उनकी बेटी ने एंटी सीएए रैली में जो किया, वह बिल्कुल गलत था। उसने जो कहा वह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उसके पिता ने कहा कि, मैंने कई बार उनसे कहा कि वे मुसलमानों से न जुड़े, उसने नहीं सुना, मैंने उसे कई बार भड़काऊ बयान नहीं देने के लिए कहा है लेकिन उसने सुनी नहीं।

‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाते वक्त ओवैसी भी मंच पर थे मौजूद

बताते चले कि, संविधान बचाओ बैनर तले एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आयोजकों ने जब अमुल्या को मंच पर संबोधन के लिए बुलाया तो उसने लोगों से अपील की कि उसके साथ ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाएं। इस दौरान मंच पर ओवैसी भी मौजूद थे। हालांकि, अमूल्या के ऐसा करते ही ओवैसी ने तुरंत उससे माइक छीन लिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...