{ श्री अचल सागर जी महाराज की कलम से }
इस वक़्त पूरी दुनिया की धड़कने बढ़ गयी है और उसका सबसे बड़ा कारण है कोरोना नाम की महामारी। दरअसल इस महामारी ने दुनिया को ऐसा जकड़ा है कि लोगों को समझ नहीं आ रहा क्या करे !
वैसे ये महामारी कब खत्म होगी ये आपकी जागरूकता पर निर्भर करती है। जितना जल्दी आप अनुशासन प्रिय बन जायेगे उतनी जल्दी आप इस महामारी से निजात पा जायेगे।

पूरी दुनिया के डॉक्टर्स, नर्स और पेशेवर लोग इस महामारी से आपको बचाने में जुटे हुए है। इन लोगों के पास आपकी तरह खाना खाने और सोने तक का समय नहीं है।
इसके अलावा पुलिस और सफाईकर्मी सड़कों पर आपकी मदद को तैयार है। इस समय यही लोग सबसे अधिक मानवता को ज़िंदा रखे हुए है।
इसलिए कम से कम इन लोगों के सम्मान के लिए हम नियमों का पालन करे और जागरूक बने। साथ ही साथ लोगों को भी जागरूक करे ताकि इस बीमारी से देश को निजात मिले।