1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्लीः रोहिणी जेल का एक कैदी हुआ कोरोना संक्रमित, 5 कर्मियों समेत कुल 25 लोग क्वारंटीन

दिल्लीः रोहिणी जेल का एक कैदी हुआ कोरोना संक्रमित, 5 कर्मियों समेत कुल 25 लोग क्वारंटीन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्लीः रोहिणी जेल का एक कैदी हुआ कोरोना संक्रमित, 5 कर्मियों समेत कुल 25 लोग क्वारंटीन

दिल्ली के रोहिणी जेल के एक कैदी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद 5 जेल कर्मियों और 20 अन्य कैदियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमित कैदी दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में आंत की किसी समस्या के चलते भर्ती था जहां उसका ऑपरेशन 10 मई को हुआ था।

इस दौरान उसका कोरोना टेस्ट भी करवाया गया था, जिसकी रिपोर्ट कल आई है। इस रिपोर्ट के आने के बाद ही उसके संपर्क में आने वाले 20 अन्य कैदियों और 5 जेल कर्मियों समेत कुल 25 लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...