कांग्रेस को राजस्थान के बाद यूपी में भी एक और बड़ा झटका मिला है और वो दिया है विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने, दरअसल पार्टी के दो विधायक अदिति सिंह और राकेश सिंह की सदस्यता खत्म करने की मांग कांग्रेस ने की थी।
विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कांग्रेस की इस मांग को ठुकरा दिया है। विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने साक्ष्यों के अभाव में याचिका खारिज की है।
वहीं, उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा ने इस फैसले की आलोचना की है। आपको बता दे कि अदिति सिंह ने ना सिर्फ धारा 370 हटाए जाने का समर्थन किया ना बल्कि कोरोना काल में हो रही राजनीति को लेकर भी कांग्रेस की आलोचना की थी।
इस निर्णय के बाद विधायक अदिति सिंह ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं हो सकता है और आज विधानसभा अध्यक्ष ने बहुत सही निर्णय लिया है। हम उनके निर्णय का स्वागत करते है।