1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. देश में मरीजों की संख्या साढ़े आठ लाख : रिकवरी रेट 63 फीसदी हुआ

देश में मरीजों की संख्या साढ़े आठ लाख : रिकवरी रेट 63 फीसदी हुआ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
देश में मरीजों की संख्या साढ़े आठ लाख : रिकवरी रेट 63 फीसदी हुआ

कोरोना हर दिन नए रिकॉर्ड बनाते जा रहा है। आपको बता दे कि देश में कल एक ही दिन में 28 हज़ार से अधिक मामले रिकॉर्ड किये गए है जो शनिवार से भी अधिक है।

इसी के साथ देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या साढ़े आठ लाख के पार हो गयी है। देश में कोरोना संक्रमण से अब तक 22,674 मरीजों की जान जा चुकी है।

550 से अधिक मौतें तो सिर्फ पिछले 24 घंटे में हुई है। भारत में कुल कोरोना संक्रमित 8,49,553 मरीजों में से 5,34,620 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

वहीं, पिछले 24 घंटे में 19,235 मरीज ठीक हुए हैं और भारत में कोरोना संक्रमण से ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट 62.92% हो गया है।

वहीं, अब भारत में 2,92,258 एक्टिव केस हैं, जिनका इलाज चल रहा है। लगातार एक्टिव केस और ठीक हुए मरीजों की संख्या के बीच अंतर बढ़ता जा रहा है। दोनों के बीच 2,42,362 का अंतर है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...