1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना मरीजों की संख्या 14 लाख के करीब, महाराष्ट्र में पौने चार लाख

कोरोना मरीजों की संख्या 14 लाख के करीब, महाराष्ट्र में पौने चार लाख

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना मरीजों की संख्या 14 लाख के करीब, महाराष्ट्र में पौने चार लाख

जैसे जैसे देश में कोरोना की जांच की संख्या बढ़ती जा रही है वैसे वैसे मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दिखाई दे रही है। आपको बता दे कि देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 14 लाख होने की वाली है।

इसका कारण रोज़ होने वाली 4 लाख से भी अधिक जांच है। स्वास्थ्य मंत्रालय में एक बयान में कहा है कि देश में ठीक होने की दर 63 फीसदी के ऊपर चली गई है वहीं मरने वालों की दर भी गिरकर 2.31 फीसदी रह गई है।

देश में एक दिन के भीतर रिकॉर्ड 4,40,000 से अधिक जांच की गई है और इसके साथ अब तक देश में कोविड-19 की 1.6 करोड़ से अधिक जांच हो चुकी है।

इसके अलावा महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के सर्वाधिक 9,431 नए मामले सामने आए है जिससे संक्रमण के मामले 3,75,799 तक पहुंच गए है।

दूसरी और 6,044 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में बीमारी से ठीक हुए लोगों की संख्या 2,13,238 तक पहुंच गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...