1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Budget 2020: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार की बड़ी घोषणाएं

Budget 2020: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार की बड़ी घोषणाएं

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Budget 2020: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार की बड़ी घोषणाएं

2020-21 आम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शिक्षा को बढ़ावा देने को लेकर कहा कि, 2030 तक कामकाजी उम्र के हिसाब से भारत सबसे बड़ा देश होगा। नई शिक्षा नीति की घोषणा जल्द होगी। 150 उच्च शिक्षण संस्थान मार्च 2021 तक शुरू हो जाएगा। इसमें स्किल्ड प्रशिक्षण दिया जाएगा। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए डिग्री लेवल ऑनलाइन स्कीम शुरू किया जाएगा। शिक्षा के लिए एफडीआई लाया जाएगा। शिक्षा में बड़े निवेश की जरूनत है।

-नेशनल पुलिस यूनिवर्सिटी का किया प्रस्ताव
-नैशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी का भी प्रस्ताव
-डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए हर जिले में अस्पताल के साथ बनेगा मेडिकल कॉलेज
-99300 करोड़ रुपए शिक्षा के लिए आवंटित किए गए
-3000 करोड़ आवंटित किए गए स्किल डेवलपमेंट के लिए
-स्टडी इन इंडिया कार्यक्रम होगा लागू
-वंचितों के लिए शुरू किया जाएगा ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम
-PPP मॉडल पर मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे।
-पीपीपी मॉडल के तहत 5 स्मार्ट सिटी किए जाएंगे विकसित

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...