1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Budget 2020-21: रेलवे के लिए क्या था बजट में?

Budget 2020-21: रेलवे के लिए क्या था बजट में?

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Budget 2020-21: रेलवे के लिए क्या था बजट में?

वित्त मंत्री निर्मला सितारमण ने रेलवे पर बजट पेश करते हुए कहा कि, 550 रेलवे स्टेशनों पर वाई फाई सुविधा दी गई है। 27 हजार किलोमीटर रेलवे ट्रैक का इलेक्ट्रिफिकेशन किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने पांच नए उपायों की बात करते हुए कहा कि, तेजस जैसी और ट्रेनों के माध्यम से प्रसिद्ध स्थलों को जोड़ने की भारत सरकार की योजना है।

-तेजस जैसी कई ट्रेनें चलाई जाएंगी
-148 किलोमीटर बेंगलुरू ऊपनगरीय ट्रेन सिस्टम बनेगा, केंद्र सरकार 25 पर्सेंट पैसा देगी
-150 ट्रेनें पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के जरिए शुरू होंगी।
-4 स्टेशनों का रीडेवलपमेंट होगा।
-सोलर पावर ग्रिड रेल पटरी के किनारे बनेगा
-इन उपायों पर 18 हजार 600 करोड़ रुपए का आएगा खर्च

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...