निर्भया के दोषी विनय शर्मा के वकील ए.पी.सिंह ने पत्रकारों को बताया कि, मैं 18 फरवरी को विनय शर्मा से मिला था, उस समय वीडियोग्राफी हुई थी। वीडियोग्राफी की रिपोर्ट लाइए, अपने आप सच्चाई सबके सामने आ जाएगी कि कितने लोग विनय पागल को पकड़ कर लाए, कैसे वो मुझे पहचान नहीं रहा था। साथ ही उन्होंने कहा कि, विनय शर्मा का सीधा हाथ टूटा था, अगर वीडियो में ये सब ना हो तो मैं वकालत छोड़ दूंगा।
बताते चलें कि, चारों दोषियों में पवन गुप्ता ही ऐसा है जिसके पास अभी भी क्यूरेटिव पिटिशन और दया याचिका के दो कानूनी विकल्प बचे हैं। दोषी पवन शर्मा ने अपने नए कानूनी सलाहकार रवि काजी से मिलने से इनकार कर दिया है। इनकार करने के बाद यह मामला थोड़ फंसता नजर आ रहा है। पवन के डेथ वारंट जारी होने के बाद से ही अपने वकील रवि काजी से कोई संपर्क नहीं किया है। इन दोनों के बीच बचे हुए कानूनी विकल्पों के इस्तेमाल को लेकर कोई बात नहीं हुई है।
पवन ने रवि काजी से मिलने से इनकार क्यों किया है इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं, अगर आगे भी पवन अपने बचे विकल्पों को इस्तेमाल नहीं करता है तो उसे तीन मार्च को सुबह 6 बजे फांसी तय है।