1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. हापुड़ में 49 नए मरीज मिलने से हड़कंप, संख्या बढ़कर 278 हुई

हापुड़ में 49 नए मरीज मिलने से हड़कंप, संख्या बढ़कर 278 हुई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हापुड़ में 49 नए मरीज मिलने से हड़कंप, संख्या बढ़कर 278 हुई

हापुड़ जिले में सोमवार को 49 लोगों में कोरोना की पुष्टि से हड़कंप मच गया है। अब यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 278 पहुंच गई है। अब तक 138 मरीज रिकवर हो चुके हैं, जबकि 6 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 134 है।

 उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में सोमवार देर शाम को पांच लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 170 हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने की है।

बरेली में पांच प्रवासियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने इसकी पुष्टि की है। 

झांसी में पहली बार मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर कोरोना का हमला हुआ है। मेडिकल कॉलेज की जूनियर डॉक्टर समेत 2 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, अब जिले में संक्रमितों की संख्या 77 पहुंच गई है। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...