1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मऊ : महिला ने परिवारिक कलह से तंग आकर अपने दो मासूम बच्चों सहित खाया जहर

मऊ : महिला ने परिवारिक कलह से तंग आकर अपने दो मासूम बच्चों सहित खाया जहर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मऊ : महिला ने परिवारिक कलह से तंग आकर अपने दो मासूम बच्चों सहित खाया जहर

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक महिला ने परिवारिक कलह से तंग आकर अपने दो मासूम बच्चों सहित जहर खा लिया। तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मां और छह महीने के बच्चे की मौत हो गई, जबकि बेटी को इलाज चल रहा है। घटना से घर में कोहराम मच गया। घटना के बाद से ही पति फरार हो गया है।

पुलिस ने महिला व बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। सीओ सिटी नरेश कुंमार ने बताया कि दक्षिण टोला थाना के भूपटनगर मुहल्ले में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ मे पारिवारिक कारणों की वजह से जहर खा लिया है। महिला और एक बच्चे की मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।

घटना दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के भूपति नगर बरलाई की है। यहां रहने वाला संतोष ऑटो रिक्शा चलाने का काम करता है। बताया जा रहा है कि संतोष रोज शराब पीकर पत्नी अनामिका देवी के मारपीट करता था। रविवार सुबह भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ।

इसके बाद संतोष ने अनामिका की पिटाई कर दी। इसके बाद अनामिका अपने छह माह के बच्चे मनबीर और ढाई साल की बेटी अंशिका को लेकर कमरे में चली गई और जहर खा लिया। जब घरवालों को कुछ अंदेशा हुआ तो दरवाजा तोड़ा गया।

कमरे में अनामिका और उसके दोनों बच्चे जमीन पर पड़े तड़प रहे थे। परिजनों ने आनन-फानन में तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 6 महीने के मासूम और अनामिका की मौत हो गई। अंशिका की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने महिला व बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। सीओ सिटी नरेश कुंमार ने बताया कि दक्षिण टोला थाना के भूपटनगर मुहल्ले में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ मे पारिवारिक कारणों की वजह से जहर खा लिया है। महिला और एक बच्चे की मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...