मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में रहते है, उनका हर वीडियो और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। वही बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर सोशल मीडिया के काफी एक्टिव मेंबर्स में से एक हैं। 26 दिसंबर को वो अपनी भतीजी वृंदा की शादी में शरीक हुए। अपनी लाडली बेटी की शादी में अनुपम खेर ने जमकर ठुमके भी लगाए। इसके साथ ही एक्टर ने अपनी मां और बेटे एक्टर सिकंदर का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनुपम खेर की मां पोते की बचपन की बातें बताती नजर आ रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे है।
एक्टर ने अपनी भतीजी की शादी के कई धमाकेदार वीडियो शेयर किया हैं। उसमें एक यह वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी मां दुलारी अपने पोते सिकंदर से बात कर रही हैं और उनकी मां सिकंदर के बचपन से जुड़ी यादों को बता रही हैं, जो न कभी पहले सुनी गई है और न कोई इसके बारे में जनता है। उनका ये वीडियो फैंस को खूब पंसद आ रहा है, फैंस उनकी वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे है।
यह भी पढ़ें:आखिर क्यों ‘अतरंगी रे’ देखने के बाद रोने लगे अमृता सिंह और सैफ अली खान ? पढ़ें
दादी-पोते के इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने खास पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘हर भारतीय शादी में आपको ऐसे बहुत सीन्स देखने को मिलेंगे। यहां मां सिकंदर खेर के बचपन की खतरनाक कहानियां सुना रही है। कैसे वो खाता रहता था। और रुचि खेर इन कहानियों में अपना योगदान भी कर रहीं है। चलिए आप भी मज़े लीजिये!’
सोशल मीडिया पर अनुपम खेर की मां और बेटे का यह वीडियो तेजी वायरल हो रहा है। लड़कियाँ शादी के बाद पराई हो जाती हैं। परंतु हमारा मानना है कि हमने केवल उसका घर शिफ्ट करवाया है, मुंबई से दिल्ली। दुःख सुख बाँटने वाले बहुत लोग हैं। खुश रहो! आशीर्वाद!