1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. 8 माह के मासूम बेटे को मां ने उतारा मौत के घाट, बीच सड़क पर काट दी गर्दन, पढ़े पूरी खबर

8 माह के मासूम बेटे को मां ने उतारा मौत के घाट, बीच सड़क पर काट दी गर्दन, पढ़े पूरी खबर

By: Amit ranjan 
Updated:
8 माह के मासूम बेटे को मां ने उतारा मौत के घाट, बीच सड़क पर काट दी गर्दन, पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली : मां, एक ऐसा शब्द जिसके सामने देवता भी नतमस्तक होते हैं। वे भी चाहते हैं कि उन्हें भी मां का वो स्नेह मिलें, जिससे वो वंचित हैं। इसे लेकर वो तरह-तरह की लीलाएं भी करते हैं, चाहे वो कृष्ण लीला हो या राम लीला। लेकिन मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले से मां का एक ऐसा खौफ़नाक और बेरहम चेहरा सामने आया है, जिसे जानकर आपकी भी रूह कांप उठेगी।

दरअसल एक मां ने अपने 8 माह के दुधमुंहे बच्चे को बीच सड़क पर गर्दन काटकर हत्या कर दी। ये पूरा मामला अशोकनगर के चुरारी गांव की है। जहां महिला ने अपने घर से 70 फीट दूर गांव की मुख्य सड़क पर इस वारदात को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि महिला ने पहले अपने मासूम बेटे को सड़क पर लेटाया और इसके बाद उसने कुल्हाड़ी से बच्चे की गर्दन अलग कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

आपको बता दें कि इस मामले में मां को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसकी पहचान रश्मि के रूप में हुई है। इस घटना के संबंध में आस-पास के लोगों ने बताया कि महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है। वह एक संत से प्रभावित थी और यू-ट्यूब पर उनके प्रवचन सुनती रहती थी। उसकी शादी दो साल पहले लक्ष्मण लोधी के साथ हुई थी। वह अपने पति के साथ इंदौर में रहती थी। लेकिन, ढाई महीने पहले बेटे यशराज के साथ मायके चुरारी आई थी।

हत्या के बाद बोली मां -मैंने बकरे को काट दिया

आरोपी महिला रश्मि की छोटी बहन रोशनी ने बताया कि हत्या करने से पहले वह बेटे को गोद में खिला रही थी। मैं जब अंदर गई तो वह बेटे को लेकर बाहर चली गई। फिर कुछ देर बाद चीखते हुए आई और कहने लगी कि मैंने बकरा काट दिया। जब मैंने देखा तो सड़क पर मासूम यशराज खून से लथपथ पड़ा था। कहने लगी कि जिसका यह बकरा उसने इसे ले लिया, मेरी इसमें कोई गलती नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, बच्चे की नानी मासूम को कपड़े में लपेटकर शनिवार रात चंदेरी अस्पताल पहुंची। जहां उसने डॉक्टरों से कहा कि बच्चा छत से गिर गया है। लेकिन डॉक्टर ने बच्चों की नब्ज देखकर उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार रातभर कपड़े में लपेटकर शव को घर पर रखे रहा। वहीं मृतक के नाना जानकी प्रसाद ने गांव के लोगों के साथ अगले दिन रविवार को थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। मामले की जानकारी लगते ही जिले के एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया भी चंदेरी पहुंचे, इसके बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर चंदेरी अस्पताल में मानसिक इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...