जहां देश के कुछ राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है, वहीं कुछ राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने तीन राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार तेलंगाना, कर्नाटक, गोवा, और कोंकण क्षेत्र में आज तेज बारिश होने की संभावना है।
इसी बीच दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, पंजाब, हरियाण और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बादलों की तेज गरज और बिजली की चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। जबकि राजस्थान और इसके आसपास के इलाके में 13 जून से 16 जून का भीषण गर्मी का प्रकोप रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और महाराष्ट्र के विदर्भ जिलों में बारिश पड़ने की संभावना जताई है। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखं डमें 14 जून से मानसून का असर देखा जा सकता है।