1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मसीहाः सोनू सूद ने 170 से अधिक प्रवासियों को हवाई जहाज से भेजा घर

मसीहाः सोनू सूद ने 170 से अधिक प्रवासियों को हवाई जहाज से भेजा घर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मसीहाः सोनू सूद ने 170 से अधिक प्रवासियों को हवाई जहाज से भेजा घर

बाॅलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने 170 से अधिक प्रवासी मजदूरों को अपने पैसों से एलरलाइन कंपनी एयर एशिया इंडिया के विमान से उत्तराखंड के देहरादून के लिए रवाना किया।

एयर एशिया इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि एयरबस ए 320 विमान ने 173 से अधिक प्रवासियों के साथ मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी।

प्रवासियों को हवाई जहाज से भेजने पर सोनू सूद ने कहा कि उनमें से ज्यादातर ने कभी भी हवाई यात्रा नहीं की थी। उन्होंने कहा एयरएशिया इंडिया के विमान से वे अपने परिवार के पास जा रहे थे, उनके चेहरे पर आई मुस्कुराहट ने मुझे बहुत खुशी दी।

सोनू सूद ने कहा कि वह आगे भी अपने खर्च पर लोगों को विमानों से उनके घर भेजने का इंतजाम करते रहेंगे। सोनू सूद ने पिछले हफ्ते केरल में फंसे 167 प्रवासी कामगारों के लिए एक विशेष चार्टर्ड फ्लाइट की व्यवस्था की थी ताकि वह ओडिशा में अपने घर जा सकें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...